Wednesday , 2 September 2026
Home आगरा Karva Chauth 2022: Women wear clothes according to zodiac on Karva Chauth…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Karva Chauth 2022: Women wear clothes according to zodiac on Karva Chauth…#agranews

166

आगरालीक्स…करवाचौथ पर महिलाएं राशि के अनुसार कपड़े पहनें, होगा फलदायी. जानें किस राशि की महिलाएं किस रंग के कपड़े का करें चयन..

भारतीय ज्योतिष के अनुसार जानिए कि सभी सुहागिनों को अपनी राशि के अनुसार कौन से रंग को साड़ी पहनें, जो पूजन के लिए अत्यंत शुभ व सौभाग्य के लिए कल्याणकारी हो। ज्योतिष के अनुसार करवा चौथ पर यदि पत्नी विशेष रंग के कपड़े पहनें और पति राशि के अनुसार अपनी पत्नी को उपहार दें तो पति-पत्नी के दांपत्य जीवन में सदैव खुशहाली रहेगी और प्रेम भी बढ़ेगा.

मेष- मेष राशि वाली महिलाएं गुलाबी रंग की साड़ी पहनें एवं चंद्रमा के पूजन में गुलाब अवश्य चढ़ाएं। इस राशि के लोगों के दांपत्य जीवन का स्वामी शुक्र है।

वृषभ- वृषभ राशि वाली महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनें एवं चन्द्रमा के पूजन में पीला फूल चढ़ाएं। जिन लोगों की राशि वृषभ है, उनके दांपत्य जीवन का स्वामी मंगल है।

मिथुन- मिथुन राशि वाली महिलाएं हरे रंग की साड़ी पहनें एवं चंद्रमा के पूजन में आंकड़े के फूल चढ़ाएं।

कर्क- कर्क राशि वाली महिलाएं लहरिया साड़ी पहनें जिसमे हेवी वर्क हो, चंद्रमा के पूजन में सफेद फूल चढ़ाएं।

सिंह- सिंह राशि वाली महिलाएं लाल रंग की साड़ी पहनें एवं चंद्रमा के पूजन में लाल फूल चढ़ाएं।

कन्या- कन्या राशि वाली महिलाएं हरी लाइन वाली साड़ी पहनें एवं पूजन में चावल अवश्य चढ़ाएं।

तुला- तुला राशि वाली महिलाएं गुलाबी रंग की साड़ी (जिसमें सफेद धागे की कढ़ाई हो) पहनें एवं पूजन में सफेद गुलाब चढ़ाएं।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाली महिलाएं प्लेन साड़ी (जिसमें लाल फूल की बनावट हो) पहनें एवं पूजन में कुंकू का प्रयोग करें।

धनु- धनु राशि वाली महिलाएं हल्की पीली साड़ी पहनें एवं पूजन में पीला व सफेद फूल चढ़ाएं।

मकर- मकर राशि वाली महिलाएं कत्थई रंग की साड़ी पहनें एवं पूजन में आंकड़े एवं गेंदे के फूल चढ़ाएं।

कुंभ- कुंभ राशि वाली महिलाएं मेहरून रंग की साड़ी पहनें एवं पूजन में लाल गुलाब व सफेद फूल चढ़ाएं।

मीन- मीन राशि वाली महिलाएं नीले रंग की साड़ी पहनें एवं पूजन में दुर्वा चढ़ाएं।

प्रसिद्ध (ज्योतिषाचार्य) परमपूज्य गुरुदेव पंडित ह्रदयरंजन शर्मा (अध्यक्ष) श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भण्डार पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर-9756402981,7500048250

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: The sacred birth anniversary of Param Purush Puran Dhani Huzur Swamiji Maharaj will be celebrated at Dayalbagh on September 4, on the occasion of Janmashtami

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को दयालबाग में मनाया जाएगा परम पुरुष पूरन...

आगरा

Agra Metro: Metro services to ISBT in Agra could start by September 20; five new stations will be opened…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएसबीटी तक 20 सितंबर तक मेट्रो हो सकती है शुरू....

आगरा

Agra News: Mahalakshmi Temple, Balkeshwar Agra complex swayed to the bhajans of the Vallabha Band…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कान्हा के नाम की मेहंदी से रचे हाथ, वल्लभा बैंड...

आगरा

Agra News: Students were briefed on strategies to succeed in placement drives during a walk-in interview at RBS College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के आरबीएस कॉलेज में वॉक इन इंटरव्यू में छात्रों को बताई...

error: Content is protected !!