Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Instructions to do ‘Clean Agra’ before Diwali…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Instructions to do ‘Clean Agra’ before Diwali…#agranews

144

आगरालीक्स…आगरा में दिवाली से पहले ‘क्लीन आगरा’ करने के निर्देश. मेयर ने कहा दीपोत्सव पर नहीं होना चाहिए अंधेरा.

आगरा में दिवाली से पहले क्लीन आगरा करने के निर्देश मेयर नवीन जैन ने दिए हैं. यही नहीं शहर में दीपोत्सव पर अंधेरा नहीं होने के भी आदेश संबंधित विभागों को दिए हैं. नगर निगम के कार्यकारिणी कक्ष में आगामी दीपावली त्यौहार को लेकर मेयर ने शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था व साफ-सफाई की उचित व्यवस्था को लेकर नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे आईएएस मौजूद रहे.

बैठक में मेयर ने कहा कि दिवाली पर सभी लोग अपने—अपने घरों की साफ—सफाई करते हैं. इस दौरान घरों से भी अतिरिक्त कूड़ा कचरा निकलता है. कहीं भी कचरा नहीं होना चाहिए इसको लेकर ध्यान रखा जाए. इसके अलावा जनवरी में स्वच्छता सर्वेक्षण भी होना है जितने भी डलाबघर हैं, वह सभी साफ और कूड़े से मुक्त रहें. सीवर की समस्या को ठीक करें.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!