आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में छात्रों ने खेला गरबा. डांडिया रास के रंग में आए नजर. धूमधाम से मनाया डांडिया महोत्सव
ईशान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट ने विभिन्न उत्सवों के अवसर पर भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन किया, जिसमें छात्रों ने जमकर गरबा किया और डांडिया रास के रंग में रंगे नजर आए। शिक्षकों एवं छात्रों ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर उत्सव में भाग लिया। डांडिया रास और गरबा नृत्य ने समा बांध दिया, जिसमें संगीत और नृत्य का अद्भुत मेल देखने को मिला। कॉलेज परिसर को रंगीन रोशनियों और पारंपरिक सजावट से सजाया गया। यह आयोजन छात्रों के लिए अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने और उत्सव का आनंद लेने का एक शानदार अवसर था। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्राओं द्वारा सामूहिक नृत्य था।

संस्था की मैनेजिंग डायरेक्टर मंजरी अग्रवाल ने बताया कि डांडिया महोत्सव जैसे उत्सवों से न केवल छात्रों में आपसी प्रेम की भावना का प्रसार होता है, बल्कि सांस्कृतिक एकता और उल्लास का भी संदेश जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में डांडिया टीम के आयुषी, नैतिक, पीयूष, विराट, संकेत, चित्रा, शनि एवं शिव आदि छात्रों का योगदान रहा।