आगरालीक्स ….आगरा में सर्दी जुकाम के साथ सांस लेने में परेशानी की समस्या हो रही है, इसके साथ ही पेट संबंधी समस्याएं बढ़ गई हैं। मरीज बढ़ने लगे हैं।
आगरा में मौसम बदलने के साथ ही प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है, सड़कें खोदने से धूल कण उड़ रहे हैं। इससे एलर्जिक समस्याएं हो रही हैं। घर घर में लोग सर्दी जुकाम और खांसी से पीड़ित हैं। मरीजों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है।

तेज बुखार के साथ शरीर में दर्द
मौसम में हुए बदलाव से वायरल संक्रमण फैल रहा है। इस बार वायरल संक्रमण में तेज बुखार के साथ ही शरीर में दर्द हो रहा है। पैरासीटामोल से भी बुखार नहीं उतर रहा है, ऐसे में कई और दवाएं भी देनी पड़ रही हैं।
तीन से पांच दिन तक बुखार
वायरल संक्रमण में मरीजों को ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है। तीन से पांच दिन में मरीज ठीक हो रहे हैं।
ये करें
पानी का सेवन अधिक करें
गर्म पानी पीएं और भाप लें
मास्क का इस्तेमाल करें