आगरालीक्स …आगरा में तपन ग्रुप पर 48 घंटे बाद भी आयकर विभाग की सर्च जारी है, आयकर विभाग के 40 अधिकारी और कर्मचारियों की टीमें सात ठिकानों पर सर्च कर रही हैं। आयकर विभाग आगरा की जांच शाखा द्वारा की गई सर्च की कार्रवाई में आस पास के जिलों के आयकर अधिकारी भी शामिल किए गए हैं।

आगरा आयकर विभाग की जांच शाखा के संयुक्त आयुक्त डॉ. अमरजोत के निर्देशन में सोमवार सुबह 7.30 बजे घी और खाद्य तेल बनाने वाले तपन ग्रुप के दयालबाग के साथ ही सात ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने सर्च शुरू की। टीम में 40 अधिकारी और कर्मचारी शामिल है। एक टीम दयालबाग स्थित फैक्ट्री और दूसरी टीम रुनकता स्थित तपन ग्रुप की फैक्ट्री पर जांच कर रही है। इसके साथ ही पांच अन्य टीमें तपन ग्रुप के संचालकों के घर और प्रतिष्ठानों पर जांच में जुटी है।
खंगाले जा रहे रिकॉर्ड
आयकर विभाग ने अभी अधिकारिक कोई जानकारी नहीं दी है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार। आयकर विभाग की टीमें खाद्य तेल और घी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की खरीद और बिक्री के रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है। इसका मिलान किया जा रहा है, तपन ग्रुप द्वारा जमा कराए जा रहे टैक्स और तपन ग्रुप की बिक्री, खर्चे की जांच में टीम जुटी हुई है। जिससे तपन ग्रुप पर की गई सर्च नतीजे पर पहुंच सके।
पूरे क्षेत्र में चर्चा
तपन ग्रुप पर चल रही सर्च पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। अभी तपन ग्रुप के संचालक द्वारा जनकपुरी आयोजन में भी अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई दी, इसके साथ ही तमाम गतिविधि भी करते रहते हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों का बयान आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।