नईदिल्लीलीक्स… गाजियाबाद में दिल्ली की एक महिला के साथ निर्भया जैसी हैवानियत हुई है। महिला को पांच युवकों ने अगवा कर रेप किया। शरीर में रॉड घुसा दी।
बर्थ-डे पार्टी में दिल्ली से गाजियाबाद आई थी महिला
महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन दिल्ली के एक अस्पताल में नर्स है, वह 16 अक्टूबर को गाजियाबाद में एक बर्थडे पार्टी में गाजियाबाद आई थी। पार्टी खत्म होने के बाद वह उसे रात साढ़े नौ बजे दिल्ली आश्रम रोड नंदग्राम हाईवे पर छोड़कर आ गया था, जहां वह ऑटो का इंतजार कर रही थी। रात साढ़े 11 बजे भांजे का फोन आया और बताया कि मां घर पर नहीं आई है। खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चला।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार लोग हिरासत में लिए
पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबक महिला को चार-पांच लोग अपहरण कर ले गए थे और उसके साथ रेप किया गया। प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी और उसे बोरे में बंद कर फेंक दिया। महिला को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी उसकी जान पहचान के थे।
इन लोगों पर दर्ज किया है मुकदमा
पुलिस ने इस मामले में दीनू, शाहरूख, जावेद, धौला, औरंगजेब उर्फ जहीर के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें से चार से पूछताछ की जा रही है।