आगरालीक्स…. आगरा में दीपावली से पहले कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं, कोरोना के एक्टिव केस आठ हो गए हैं। कोरोना के नए मरीजों में मामूली लक्षण मिल रहे हैं, इनका घर पर ही इलाज चल रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में कोरोना की जांच के लिए 1454 सैंपल लिए गए। राहत है कि कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। कोरोना संक्रमित एक मरीज ठीक हुआ है। कोरोना के सक्रिेय केस आठ हो गए हैं, जबकि एक मरीज ठीक भी हुआ है।