आगरालीक्स …..आगरा के सितारा होटलों में सेक्स रैकेट, होटल में कमरे किए जाते थे बुक, ग्राहक गेस्ट बनकर पहुंचते थे कमरों में। मुख्य सरगना युवती सहित आठ के खिलाफ आगरा पुलिस ने चार्जशीट लगाई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चार अगस्त को मुगल रोड, कमला नगर में पुलिस ने कार से एक युवती और चार युवकों को पकड़ा था, पूछताछ में युवकों ने बताया था कि वह 16 हजार रुपये में युवती को लेकर आए हैं। पूछताछ में सामने आया था कि युवती को रोशनी ने भेजा था और रोशनी एमजी रोड स्थित होटल होलीडे इन में ठहरी हुई थी। पुलिस ने रोशनी सहित दो और युवतियों को होटल से अरेस्ट कर लिया था। रोशनी सहित आठ को जेल भेज दिया था।

पुलिस ने लगाई चार्जशीट
इस मामले की जांच कर रही सीओ सुकन्या शर्मा ने गैंग की सरगना रोशनी सहित आठ के खिलाफ चार्जशीट लगाई है। देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत चार्जशीट लगाई गई है।
होटल में ठहरती थी युवतियां, गेस्ट बनकर जाते थे ग्राहक
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गैंग की सरगना रोशनी नागवानी आगरा के सितारा होटलों में युवतियों के नाम से आनलाइन कमरा बुक कराती थी। होटल में युवतियों से मिलने के लिए गेस्ट बनकर ग्राह क जाते थे। ग्राहक युवती को अपने साथ ले जाना चाहता है तो उसके चार्ज ज्यादा लिए जाते थे और युवती को ग्राहक के साथ भेज दिया जाता था। एमजी रोड के सितारा होटल में रोशनी नागवानी ने 17 बार कमरा बुक कराया था, होटलों में युवतियां कई दिनों तक ठहरती थी। युवतियों को होटल से बाहर ले जाने के लिए 10 से 20 हजार रुपये चार्ज किए जाते थे।
इनके खिलाफ लगाई गई चार्जशीट
इस मामले में सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा ने रोशनी नागवानी, बुशरा, तन्नू, दुर्वेश, अवधपुरी कालोनी निवासी अनुव्रत आर्या, जतिन सिंधी, निखिल देवनानी, जनार्दन शर्मा के नाम कोर्ट में चार्जशीट पेश की है।