Thursday , 30 July 2026
Home बिगलीक्स Crackers godam catches fire in Agra
बिगलीक्स

Crackers godam catches fire in Agra

188

आगरालीक्स.. आगरा में बम पटाखे के गोदाम में आग लगने से हडंकप मचा हुआ है, दमकल की गाडियां आग बुझाने में जुटी हैं। आग बेकाबू होने से अफरा तफरी मची हुई है।

मंगलवार शाम को आगरा के यमुना पार क्षेत्र में शाहरा चुंगी स्थित बारूद और पटाखों के गोदाम में आग लग गई, देखते ही देखते आग बेकाबू होती चली गई। गोदाम के आस पास दुकानें और घर हैं, आग की लपटें उठने से लोगों के होश उड गए। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन गोदाम में बारूद और पटाखे होने से गोदाम तक पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा सके। दमकल की गाडियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं।

संजय प्लेस स्थित अशोक कासमास माल के रिलायंस के रेडीमेड कपड़ों के शोरूम के प्रथम तल पर शनिवार शाम सात बजे को शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे शोरूम में मौजूद स्टाफ और ग्राहकों में अफरातफरी मच गई। उन्हें बाहर निकाला गया। इसके बाद माल में लगे अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने के प्रयास किए गए। लेकिन उनसे कोई फायदा नहीं हुआ। सूचना पर तीन दमकल और थाना हरीपर्वत पुलिस मौके पर पहुंच गई। शोरूम में धुआं भरने के कारण दमकल कर्मियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बाद में दो पाइप लगाकर पानी डाला गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड में लाखों का सामान जल गया। एफएसओ ने बताया कि आग बिजली के पैनल में शार्ट सर्किट होने की वजह से लगी थी। समय रहते आग को काबू कर लिया गया।
अगस्त में शू फैक्ट्री और होटल में लगी आग
आगरा में डीआईजी कैंप कार्यालय के पास शू फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, आग की लपटें उठने से आस पास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। रास्ते बंद कर दिए गए, जिससे कोई हादसा न हो जाए। फायर बिग्रेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया, फैक्ट्री में लाखों का नुकसान हुआ है।
आगरा के बालूगंज में सीमर धींगरा की अमन शू नाम से एक फैक्ट्री है। गुरुवार सुबह चार बजे अमन शू फैक्ट्री से आग की लपटें और धुआं उठने लगा, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग उपटें उठने के साथ ही धूआं हो गया, डीआईजी कैंप कार्यालय के पास फैक्ट्री में आग की सूचना पर काफी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया। फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां घटनास्थल के लिए भेजी गई।

होटल में लगी आग, खिडकियों से कूद कर बचाई जान
आगरा के एक होटल में भीषण आग लग गई है, आग की लपटें बेकाबू होती गई और कई दुकानों को चपेट में ले लिया, होटल में ठहरे लोगों ने भागकर जान बचाई, इससे अफरा तफरी मच गई। फायर बिग्रेड की 20 गाडियां आग पर काबू करने में जुटी हुई हैं। घनी आबादी में स्थित होटल से आग की लपटें और धुआं उठने से खलबली मची हुई है। बताया जा रहा है कि आग पहले फोम के शोरूम में लगी, उसकी चपेट में होटल भी आ गया।
आगरा के मंटोला स्थित सदर भटटी में होटल जिज्ञासा पैलेस है, होटल में बुधवार सुबह आग की लपटें उठने लगी, कुछ ही देर में बहुमंजिला होटल से धुआं और आग की लपटें बेकाबू होने से अफरा तफरी मच गई। होटल में चीख पुकार मच गई, वहां ठहरे लोग अपने कमरों से सामान लेकर भागने लगे, इस पर स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। देखते ही देखते कुछ ही देर में आग बेकाबू होती चली गई। आग इतनी भीषण थी कि स्थानीय लोग भी होटल के नजदीक पहुंचने से घबराते रहे, जिसके चलते आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड की मदद लेनी पडी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : St. Francis Convent School’s girls’ team, Agra, has qualified for the CBSE national competition.

आगरालीक्स…सीबीएसई क्लस्टर 19 नॉर्थ जोन खो—खो में सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Sawan Month start from today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आज से श्रावण मास शुरू हो रहा है, श्रावण मास...

बिगलीक्स

Agra News Live: 26 year old youth going to attend lover marriage his dead body found in drain

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में प्रेमिका की शादी में जाने के लिए...

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman & her land lord died in road accident

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पुलिस द्वारा पकड़े गए बेटो को छुड़ाने गईं...

error: Content is protected !!