आगरालीक्स…आगरा में इलेक्ट्रोनिक कारोबारी के गोदाम से लाखों की चोरी. 23—24 एसी सहित इलेक्ट्रोनिक्स सामान कर दिया पार. मुकदमा दर्ज
आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र के मदिया कटरा में चोरों ने एक इलेक्ट्रोनिक्स कारोबारी के गोदाम से लाखों रुपये का माल पार कर दिया है. चोरों ने गोदाम में से एसी, फ्रिज, टीवी सहित 23—24 उपकरण चोरी कर ले गए हैं. कारोबारी की तहरीर पर थाना हरीपर्वत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
कारोबारी ने बताया कि उसने बिल्लोचपुरा में दुकान के पास ही किराए पर गोदाम ले रखा है जहां इलेक्ट्रोनिक सामान रखा जाता था. कारोबारी को चोरी का पता तब चला जब स्टॉक मिलान में कई कंपनियों के 23—24 एसी गायब मिले. इसका पता किया तो पीछे के शटरों की जांच में छेड़छाड़ का खुलासा हुआ. यही नहीं चोरों ने शटरों के ताले तोड़कर अपने ताले लगा दिए ताकि बाहर से चोरी का पता न चले. आशंका है कि माल एक बार में नहीं बल्कि अलग अलग दिन में निकाला गया है.