आगरालीक्स… सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल जारी है। सोना 52 हजार और चांदी 62 हजार रुपये पार कर गई है। जानिये आज के रेट।
बाजार खुलने के साथ ही रहा तेजी का रुख

सोमवार को बाजार खुलने के साथ ही सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख रहा। भारतीय सर्राफा बाजार में 999 प्रतिशत शुद्धता का दस ग्राम सोना 52,560 रुपये पर पहुंच गया। वहीं 999 प्रतिशत शुद्धता की एक किलो चांदी के भाव 61,500 रुपये पर पहुंच गए। दोनों कीमती धातुओं में तेजी का रुख पिछले सप्ताह से बना है।
वायदा बाजार में भी दोनों मूल्यावान धातुएं तेज
वायदा बाजार में सोना और चांदी में आज तेजी का रुख रहा। सोमवार को दोपहर दस ग्राम सोना 52,568 रुपये और एक किलो चांदी 62,100 रुपये के भाव पर उतार-चढ़ाव कर रही थी।
ज्वैलरी के 14 नवंबर के रेट
फाइन गोल्ड 999 5256 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 5130 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4678 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4257 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3390 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी चार्ज इसके अतिरिक्त रहेगा।