आगरालीक्स..आगरा और अलीगढ़ रीजन में पेट, आंत या लिवर की समस्याओं से जूझ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है, आगरा गैस्ट्रो लिवर सेंटर मील का पत्थर है, जानें क्या-क्या सुविधाएं और कौन से डाॅक्टर हैं और भी बहुत कुछ
आगरा में बड़ी संख्या में लोग पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं से जूझते हैं। पेट, आंत, लिवर के लिए किसे दिखाएं, कहां जाएं इस पर सलाह मांगी जाती है। ऐसे में नव स्थापित आगरा गेस्टो सेंटर मील का पत्थर साबित होगा। यहां एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेंगी। गैस्ट्रोएंटरोलाॅजी के अंतर्गत पेट से जुडे सभी विकार आते हैं। इतना ही नहीं इस सेंटर पर उन चार डाॅक्टरों की आसान उपलब्धता है जिन्हें दिखाने के लिए लंबी वेटिंग रहती है।
एक तरह से जनपदवासियों के लिए यह विशेषज्ञ चिकित्सा की नई सौगात है। शहर में पहले से अच्छी चिकित्सा मिलने से लोगों का पलायन रूकेगा।
महारत रखने वाले टाॅप डाॅक्टरों की उपलब्धता
आगरा गैस्ट्रो लिवर सेंटर रघुनाथ मेडिकल काॅम्पलेक्स, पुराना रघुनाथ टाॅकीज के प्रथम तल पर संचालित किया गया है। शहर में चार प्रतिष्ठित पेट, आंत एवं लिवर विशेषज्ञ डाॅ. समीर तनेजा, डाॅ. दिनेश गर्ग, डाॅ. विनीत चौहान और डाॅ. पंकज कौशिक से परामर्श पाने के लिए पहले जहां आपको अलग-अलग स्थानों और टाइमिंग के बारे में पता करना पड़ता था वहीं अब यह चारों ही प्रतिष्ठित चिकित्सक आगरा गेस्ट्रो लिवर सेंटर में ही सेवाएं दे रहे हैं। यानि एक से दूसरे स्थान पर भटकने की जरूरत नहीं है। 20 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ चारों ही चिकित्सक अपने क्षेत्र में इलाज की महारत रखते हैं। प्रथम तल स्थित इस सेंटर पर चारों डाॅक्टरों के क्लीनिक पहले से चैथे चैंबर तक हैं। सुविधाओं की बात करें तो एक बडे़ एरिया में वेटिंग लांज, अलग-अलग खुले क्षेत्र में पैथोलाॅजी, मेडिकल स्टोर, बिलिंग और रिसेप्शन है। इससे मरीजों और तीमारदारों को अत्यधिक भीड़-भाड़ जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।

जांचों और इलाज की सुविधा
- वीडियो एंडोस्कोपी
- कोलोनोस्कोपी
- सिग्मोइडोस्कोपी
- स्केलेरोथिरेपी
- ईवीएल
- डायलेटेशन
- स्टेंटिंग
- बायोप्सी
- पोलीपेक्टोमी
- ईआरसीपी
- स्पाइरल एंटेरोस्कोपी
- मैनोमिट्री
- स्पाईग्लास कोलेन्जियोस्कोपी
- एपीसी
- एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड
इलाज की विशेषज्ञता
हिपेटाइटिस, पीलिया, लिवर सिरोसिस, लिवर कैंसर, पेनक्रियेटाइटिस, अल्सर, गैस पेट दर्द एवं आंव आना, उल्टी अथवा मल में खून आना, कोलाइटिस, भोजन नली में रूकावट, स्टिक्चर, भोजन की नली-पेट-आंत की टीबी एवं कैंसर, भोजन की नली-पेट में फंसी वस्तुओं (सिक्के, फाॅरेन बाॅडी), पित्त की नली में पथरी अथवा रूकावट।
इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं
आगरा गैस्ट्रो लिवर सेंटर में परामर्श के लिए आप डाॅ. समीर तनेजा के लिए 8979397005, डाॅ. दिनेश गर्ग के लिए 9548555124, डाॅ. विनीत चैहान के लिए 9639020124 और डाॅ. पंकज कौशिक के लिए 9889098805 पर संपर्क कर अप्वाइंटमेंट व अन्य जानकारी ले सकते हैं।