आगरालीक्स… सहालग में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल जारी है। मंगलवार को भी दोनों मूल्यवान धातुओं की कीमतों में तेजी का रुख रहा। जानिये आज के रेट।
सोने पर 447 और चांदी 884 रुपये बढ़े

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला बना हुआ है। मंगलवार को भी सर्राफा बाजार में तेजी का रुख रहा। 999 प्रतिशत शुद्धता का दस ग्राम सोना 52,877 रुपये पर पहुंच गया, जबकि 999 प्रतिशत शुद्धता की एक किलो चांदी 62,467 रुपये पर जा पहुंची। मंगलवार को सोने पर 447 रुपये और चांदी 884 रुपये महंगी हुई है।
वायदा बाजार में भी तेजी का रुख कायम
वायदा बाजार में भी सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिवस पर तेजी का रुख कायम है। वायदा बाजार में दस ग्राम सोना 52,945 रुपये पर पहुंच गया है और एक किलो चांदी 62,948 रुपये पर पहुंच गई है। चांदी की कीमतों में निरंतर तेजी के कारण बाजार में थोड़ी सुस्ती का रुख भी आया है।
ज्वैलरी के 15 नवंबर के रेट
फाइन गोल्ड 999 5288 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 5161 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4707 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4283 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3411 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी चार्ज इसके अतिरिक्त रहेगा।