आगरालीक्स ….आगरा में डेंगू और मलेरिया का खतरा कम नहीं हुआ है, स्कूलों में बच्चों को भी बीमारी से बचने के लिए आगाह किया जा रहा है।

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि विद्यार्थियों को प्रतिदिन प्रार्थना सभा में संचारी रोगों के साथ उससे होने वाली समस्याओं की जानकारी दी जाएगी। संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जनजागरुकता रैलियां भी निकाली जाएंगी।
स्कूलों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वह स्कूल परिसर की नियमित सफाई कराएं। खुली हुई पानी की टंकियों की नियमित सफाई हो। विद्यालय परिसर व पास-पड़ोस में कहीं भी जल भराव न होने पाए, जिससे डेंगू आदि के पनपने की आशंका खत्म हो जाए। साथ ही स्कूल परिसर में बने हैंडपंप व हाथ धोने के स्थान के पास भी नियमित रूप से सफाई कराई जाएगी। एंटीलार्वा व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा।