आगरालीक्स …अब आगरा में छाएगी कोहरे की घनी चादर, जानें आगरा का 16 नवंबर का मौसम का पूर्वानुमान.
आगरा में बुधवार को सुबह से ही सर्द हवा चल रही है और तापमान में गिरावट आई है। सुबह सुबह टहलने निकले लोग सर्दी में ठिठुरते रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आठ बजे के बाद धूप निकल आएगी। धूप तेज होने के साथ ही तापमान भी बढ़ेगा। दोपहर में तेज धूप निकलेगी, रात को सर्द हवा चलने लगेगी।

20 नवंबर से छाएगा घना कोहरा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 20 नवंबर से आगरा में कोहरा छाएगा, दिन भर कोहरा छाएगा रहेगा इससे तापमान में गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
16-Nov 13.0 29.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
17-Nov 12.0 28.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
18-Nov 12.0 28.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
19-Nov 12.0 28.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
20-Nov 13.0 29.0 Fog or Mist
21-Nov 13.0 29.0 Fog or Mist