आगरालीक्स …आगरा में 6 दिसंबर से आगरा बैडमिंटन प्रीमियर लीग, खिलाड़ियों की लगी बोली, सबसे महंगे बिके आयुष अग्रवाल, जीवीआर अफसर ने 62 हजार रुपये की बोली लगाई . एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में छह दिसंबर से शुरू हो रही बैडमिंटन प्रीमियर लीग में पांच टीमें हिस्सा लेंगी।

स्पोर्ट्स बज, विजय नगर कॉलोनी में मंगलवार को हुई एबीपीएल के खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 10 हजार से लेकर 62 हजार रुपये तक की बोली लगाई गई। जीवीआर अफसर, टीसा, इंस्पिरेशन स्ट्राइकर्स, बाहुबली और सैक वारियर्स ने खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई। सबसे महंगे आयुष अग्रवाल रहे, उन्हें जीवीआर अफसर ने 62 हजार रुपये की बोली लगाकर खरीदा। दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हिमांशु तिवारी रहे, टीसा ने उन्हें 51 हजार रुपये की बोली लगाकर खरीदा। रविंद्र को सैक वारियर्स ने 45 हजार रुपये में खरीदा। 127 खिलाड़ियों को नीलामी में शामिल किया गया था। प्रत्येक टीम ने आठ-आठ खिलाड़ियों को खरीदा है। सात बालक और एक बालिका को प्रत्येक टीम में लेना आवश्यक था। प्रत्येक टीम को 1.5 लाख रुपये में खिलाड़ियों को खरीदना था।
टीमें
जीवीआर अफसर: आसिफ अली व विनोद सीतलानी (आनर), दिव्यांशी, सौरभ वर्मा, हिमांशु बंधु, राहुल गोगिया, अजय महाजन, मनीष गुडवानी, नीरज जैन, आयुष अग्रवाल, सार्थक पाहवा, अब्दुल अमन, आदित्य गौड़, अर्पित, रोबिन कुमार, शुभम सोलंकी।
सैक वारियर्स: मयंक शर्मा (आनर), विवेक (मेंटोर), रविंद्र सिंह, सुजाता, मानवादित्य, कैप्टन भैया, विकास आनंद, अमित उपाध्याय, डीबी थाबा, चंद्रकांत, आर्शी।
टीसा: संजय कालरा (आनर), नंदी रावत (मेंटोर), रमा, हिमांशु तिवारी, मोक्ष, मयंक जैन, विजय, आमिर, पवन मंगल, अक्षत शर्मा, आरज शर्मा, नितिन वर्मा, सुमित चाहर, ईशी गुप्ता।
इंस्पिरेशन: दिनकर खनूजा (आनर), राहुल पालीवाल (मेंटोर), माही, आनंदा सीनू, यश मेहता, अमन सक्सेना, अनुभव सक्सेना, निष्कर्ष चौहान, उमंग कौशिक, पंकज, प्रनव, पलक, आभ्या।
बाहुबली: राधा, जितेंद्र सिंह, आदित्य व्यास, आशीष जसरोटिया, नमन, मोहित, अजय, गगन, हर्ष कुमार, आशना, नितिन गौतम।