आगरालीक्स… आगरा में निजी लैब डेंगू की पॉजिटिव रिपोर्ट दे रही हैं, निजी लैब की इन रिपोर्ट की स्वास्थ्य विभाग जांच कराएगा, दो दिन में 19 मरीजों के घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम।
आगरा में डेंगू का प्रकोप कम नहीं हुआ है, डेंगू के केस मिल रहे हैं। इसे देखते हुए जिला अस्पताल में 20 बेड का डेंगू अस्पताल बनाया गया है। इस अस्पताल में डेंगू के मरीज ही भर्ती किए जाएंगे। डेंगू अस्पताल में अन्य मरीज भर्ती नहीं होंगे। डेंगू मरीजों के इलाज के लिए छह डॉक्टर भी तैनात किए जाएंगे।

19 मरीजों के घर पहुंचकर किया सर्वे
स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के 15 केस रिपोर्ट किए हैं इसमें निजी लैब में जिन मरीजों की डेंगू की रिपोर्ट पाजिटिव आई है वे शामिल नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी लैब की रिपोर्ट के आधार पर मरीजों का सर्वे करना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों के घर पहुंच रही है और परिवार के सदस्यों की जांच कर रही है बुखार मिलने पर जांच भी कराई जा रही है।