आगरालीक्स… आगरा में एडीए एप्रूव्ड कॉलोनी बताकर प्लाट और मकान बेचे जा रहे थे, एडीए की टीम अवैध रूप से बन रही कॉलोनी के 18 मकान किए ध्वस्त, वीडियो के लिए क्लिक करें।
आगरा में एडीए की टीम शिकायत मिलने पर बमरौली कटारा के गढ़ी गयाप्रसाद में अनिल शर्मा द्वारा विकसित की जा रही कृष्णा कुंज कॉलोनी पहुंची। कॉलोनी में सड़क बन चुकी थी, भूतल पर 18 मकान बनाए जा चुके थे लेकिन एडीए से कॉलोनी एप्रूव नहीं थी। टीम ने भूतल पर बने 18 मकानों को ध्वस्त कर दिया। सड़क उखाड़ दी।
एडीए एप्रूव्ड बताकर की जा रही थी बिक्री
कृष्णा कुंज कॉलोनी में प्लाट और मकान की बिक्री की जा रही थी, इन्हें एडीए एप्रूव बताया जा रहा था जबकि एडीए ने नक्शा स्वीक्रत नहीं था। इसके बाद एडीए की टीम ने कार्रवाई की।
जांच करने के बाद ही खरीदें प्लाट और मकान
एडीए सचिव गरिमा सिंह का कहना है कि कॉलोनी में मकान और प्लाट खरीदने से पहले जांच कर लें, देख लें कि कॉलोनी में बना मकान और प्लाट एडीए से एप्रूव है कि नहीं, एप्रूव न होने पर न खरीदें, शहर में बड़े स्तर पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई चल रही है।