आगरालीक्स…आगरा में पुलिसकर्मी की लव स्टोरी का उसकी पत्नी ने किया रंगेहाथ खुलासा. प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था सिपाही
आगरा में पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही की चल रही लव स्टोरी का उसी की ही पत्नी ने रंगेहाथ खुलासा कर दिया. रात को प्रेमिका के कमरे में रुके सिपाही पति को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जासूस बनी पत्नी थाने की फोर्स लेकर वहां पहुंच गई. दरवाजा खटखटाया तो अंदर से पति और उसकी प्रेमिका बाहर निकले लेकिन दरवाजे पर पत्नी को देखते ही सिपाही पति के होश उड़ गए. हंगामा और मारपीट के बीच पुलिस सिपाही को थाने ले आई. पत्नी ने पति के खिलाफ तहरीर दी है.

मामला पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही का है. सिपाही की शादी हो चुकी है लेकिन वो टेढ़ी बगिया में रहने वाली एक युवती से प्रेम कर रहा था और अक्सर पत्नी से बहाना बनाकर रात को प्रेमिका के पास पहुंच जाता. बार—बार पति के इस तरह जाने से पत्नी को शक हुआ तो उसने इसकी जानकारी करने के लिए जासूसी करना शुरू कर दी. बाद में उसे उसे मालूम पड़ा कि उसके सिपाही पति का एक युवती के साथ प्रेम चक्कर चल रहा है और वह अक्सर रात को वहीं रुकने जाता है. इस पर उसने रंगेहाथ पति को पकड़ने की योजना बनाई. शनिवार रात को महिला ने थाना एत्माद्दौला पुलिस को जानकारी दी और वहां पूरी घटना बताई. इस पर थाने की एक टीम महिला के साथ उसके सिपाही पति को पकड़ने के लिए टेढ़ी बगिया पहुंच गई. यहां जैसे ही पत्नी ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर कमरे में उसका पति और प्रेमिका दिखे. पति को यहां देखते ही महिला अपना आपा खो बैठी और दोनों में जमकर मारपीट होने लगी. काफी देर तक यहां हंगामा चलता रहा. इस पर थाना पुलिस आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर थाने ले आई. पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी है.