Saturday , 22 February 2025
Home आगरा Agra News: Two-day Chhappan Bhog Festival will be held from Agra on 25-26 December…#agranews
आगरासिटी लाइव

Agra News: Two-day Chhappan Bhog Festival will be held from Agra on 25-26 December…#agranews

आगरालीक्स…आगरा से 25—26 दिसंबर को होगा दो दिवसीय छप्पन भोग महोत्सव. हीरे पन्ने जड़ित पोशाक से सजेंगे ठाकुर

इस बार श्रीगिरिराज जी सेवा मम्डल द्वारा आयोजित छप्पन भोग महोत्सव में कलकत्ता के कारीगरों द्वारा हीरे, मोती, पन्ने और माणिक जड़ित पोशक से सजेंगे ठाकुर जी। द्वारिकाधीश मंदिर मथुरा के महन्त शरद शंकर जी द्वारा गिरिराज जी महाराज का अलौकिक श्रंगार किया जाएगा। वहीं वैष्णव पद्धति से बनाए गए विभिन्न प्रकार के 11 हजार किलो व्यंजनों से गिर्राज जी महाराज को छप्पन भोग समर्पित किए जाएंगे। यह जानकारी मण्डल के सदस्यों ने शुभ मंगल वैंकट हॉल में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में दी।

श्री गिर्राज जी सेवा मंडल का दो दिवसीय छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन गोवर्धन में 25 व 26 दिसम्बर को आयोजित किया जा रहा है। गोवर्धन तलहटी, आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित श्री शरणानंद जी के आश्रम में आयोजित होने जा रहे महोत्सव में गोविन्दाभिषेक, गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा व भजन संध्या का भी आयोजन होगा। जिसमें आगरा शहर से हजारों श्रद्धालु गिर्राज जी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचेंगे और महोत्सव के साक्षी बनेंगे। मण्डल के संस्थापक नितेश अग्रवाल, सह संस्थापक मयंक अग्रवाल, बल्केश्वर महादेव मंदिर के महन्त कपिल नागर ने कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीगिरिराज जी महाराज के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

नितेश अग्रवाल व अध्यक्ष रविन्द्र गोयल ने बताया कि शहरवासियों को आमंत्रित करने के लिए 17 दिसम्बर को श्रीमनःकामेश्वर मंदिर से आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी। गोवर्धन में ठाकुर जी का अलौकिक श्रृंगार, भव्य फूल बंगला व जगमग रोशनी की सजावट के साथ ठाकुर जी के विराजमान के लिए महल का निर्माण किया जाएगा। 25 दिसम्बर को प्रातः गिरिराज जी महाराज का गोविन्दाभिषेक किया जाएगा। इसके उपरान्त गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा लगाई जाएगी। 26 दिसम्बर को प्रातः साधु सेवा, दोपहर में भंडारा व छप्पन भोग के दर्शन होंगे। सांय काल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय सिंघल, अंकुर अग्रवाल, विजय अग्रवाल, संतोष मित्तल, विशाल बंसल, अशोक अग्रवाल, चंद्रमोहन बंसल, नीरज अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, लक्ष्मण सिंघल, विकास वर्मा, मयंक जैन, विमल नयन फतेहपुरिया, मुरारीलाल गोयल, आशी अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल, कविता अग्रवाल, ज्योति मित्तल, कविता जैन, पवन गुप्ता, रोहित गर्ग, अखिलेश भटनागर, शिवशंकर माहेश्वरी, अजय बंसल, रवि अग्रवाल, सुमित सिंघल, मोहित, प्रदीप अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल, मनोज गुप्ता, अशोक गुप्ता, अमित, जय जिन्दल, विकास जैन, प्रतीक गोयल, शिव कुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता, विकल गर्ग, दिनेश अग्रवाल, रमाशंकर गुप्ता, ऋषभ अग्रवाल, हरिओम सिंघल, प्रदीप अग्रवाल, जगदीश गुप्ता, बालमुकुन्द गोयल, नितिन अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

आगरा

Taj Mahotsav 2025: People’s hearts beat on Sufi ghazals and poetry in Taj Mahotsav…watch video

आगरालीक्स…खामोश लव हैं झुकी हैं पलकें, दिलों में उल्फत नई नई है…तुम्हारा...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 22 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...

आगरा

Agra News: Theft of pipes installed in RBS metro station. Case registered against unknown thieves…#agranews

आगरालीक्स…आरबीएस मेट्रो स्टेशन में लगने वाले पाइप चोरी. अज्ञात चोरों के खिलाफ...

आगरा

Agra News: IP base cameras will be installed in Agra’s industrial institutions to monitor pollution control….#agranews

आगरालीक्स…आगरा की फैक्ट्रीज, कारखानों सहित औद्योगिक संस्थानों में आईपी बेस कैमरे से...

error: Content is protected !!