आगरालीक्स …आगरा में बसपा के राष्ट्रीय महासिचव नसीमुददीन सिददीकी ने कहा कि पीएम मोदी की पत्नी यशोदाबेन मेरी बहन हैं, वह मेरी बहन और अपनी बीवी बच्चों के लिए अच्छे दिन नहीं ला सके तो हमारे अच्छे दिन कहां से लाएंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आप अपने गुजरात चले चाहिए, हमें जरूरत नहीं है। बुधवार को आगरा के सूरसदन में बसपा के उत्तर और दक्षिण विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासिचव नसीमुददीन सिददीकी ने भाजपा और सपा को आडे हाथ लिया। साथ ही मुस्लिम समाज से मदद की गुहार लगाई, दलित, मुस्लिम और गरीब सवर्ण से सत्ता का काबिज होने के लिए भूमिका बना रहे राष्ट्रीय महासिचव नसीमुददीन सिददीकी ने यहां तक कह दिया कि आपकी मुझे जरूरत है, मैं अपनी बची हुई जिंदगी एक एक मुस्लिम को बसपा से जोडने में लगा दूंगा।
राष्ट्रीय महासिचव नसीमुददीन सिददीकी ने एक उदाहरण के साथ संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि 2014 के लोक सभा चुनाव के समय चुनाव प्रचार के लिए अपने बेटे अफजल के ससुर के घर पहुंच गया। उनकी बडी बेटी और उसका चार साल का बेटा भी घर पर था। मैंने उससे पूछा तुम्हारा नाम क्या है इसके बाद कहा और कैसे हो, इस पर उसने कहा कि अच्छे दिन आने वाले हैं, अबकी बार मोदी सरकार। नसीमुददीन सिददीकी ने कहा कि जब मैने पूछा कि ये किसने सिखाया तो उसने बताया कि टीवी पर देखा, लेकिन ढाई साल में अच्छे दिन आए क्या।
आगरा से घर वापसी और गौरक्षा के लिए हत्या
नसीमुददीन सिददीकी ने कहा कि पीएम मोदी ने अच्छे दिन के बजाय आगरा से घर वापसी, इसके बाद लव जेहाद, बीफ और गौरक्षा के नाम पर हिंदू मुस्लिम के बीच टकराव कराया है, आगरा सहित देश भर में हिंदू मुस्लिम एक साथ रहते हैं, लेकिन सपा और भाजपा यह नहीं चाहते हैं। इसलिए सपा की सरकार में 450 दंगे हुए।
सपा में कमाई का हो रहा बंदरबाट
सपा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सपा के मंत्रियों ने भ्रष्टाचार कर मोटी कमाई कर ली है और अब बंदरबांट कर रहे हैं, यह नौटंकी है।
Leave a comment