Thursday , 22 October 2026
Home देश दुनिया Amit Shah says dislodge SP & BSP from up in Farah. Agra region
देश दुनिया

Amit Shah says dislodge SP & BSP from up in Farah. Agra region

293

आगरालीक्स …भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि प्रदेश से सपा और बसपा को उखाड फेंको, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनशताब्दी समारोह में फरह में सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह सपा और बसपा पर हमला बोला। बुधवार को सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों में उत्तर प्रदेश पीछे चला गया है। प्रदेश की चाचा भतीजे की सरकार विकास नहीं कर सकती, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के लिए योजनाएं बना रही है। जिससे प्रदेश से ही नहीं देश से भी गरीबी मिट सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों की सरकार चाहते हो तो भाजपा को वोट दें और सपा और बसपा को उखाड फेंकने का काम करें। समारोह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर बनी डॉक्यूमेंट्री रिलीज की गई।
हेमा ने बताया कैसे राजनीति में रुकेगा भ्रष्टाचार
सभा में मथुरा की सांसद और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने कहा कि नेताओं में आध्यात्मिकता होनी चाहिए, इससे राजनीति में भ्रष्टाचार रुक सकेगा। जब तक राजनीति में भ्रष्टाचार रहेगा, विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मथुरा के विकास के लिए वह संकल्पबदध हैं।
हटानी होगी गुंडागर्दी की सरकार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा के लिए पंडित दीनदयाल धाम, फरह तीर्थ की तरह से है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी और बेईमानों की सरकार है। इसे हटाना होगा और भाजपा की सरकार बनानी होगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देश दुनिया

Big news: Strong earthquake tremors in Tibet, near the Indian border

आगरालीक्स…बड़ी खबर, भारत से सटे तिब्बत में भूकंप के तेज झटके. 7.0...

देश दुनिया

Breaking: Stampede-like situation in Kolkata after a portion of a Durga Puja pandal collapses

आगरालीक्स…ब्रेकिंग, कोलकाता में दुर्गा पंडाल का हिस्सा गिरने से भगदड़ जैसी स्थिति....

देश दुनिया

Order issued to suspend internet services for 24 hours in several areas of Delhi

नई दिल्लीलीक्स...दिल्ली के कई इलाकों में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद...

देश दुनिया

ABVP won the posts of President, Secretary, and Joint Secretary in the Delhi University Students’ Union elections

नई दिल्लीलीक्स…दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी का जलवा. अध्यक्ष, सचिव और...

error: Content is protected !!