अलीगढ़लीक्स …इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय यानि इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय पर अलीगढ़ क्षेत्रीय निदेश डॉ अमित चतुर्वेदी ने ज्ञानदायिनी मां सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया और न्यूज पोर्टल एएमयू न्यूज डाॅट काॅम का आॅनलाइन श्रीगणेश किया। सम्पादक चमन शर्मा ने बताया कि एएमयू न्यूज डाॅट काॅम में अलीगढ़ की खबर, बाजार की हलचल, देश-विदेश के विश्वविद्यालयों की गतिविधियां, जिसमें फिलहाल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, इग्नू, मंगलायतन विश्वविद्यालय की खबरों को तरजीह दी जायेगी। तदोपरांत अलीगढ़ के साथ-साथ अन्य जनपदों की खबर दी जायेंगी। भारत की प्रदेश, केंद्र्रीय,डीम्ड, मुक्त यूनिवर्सिटी के साथ विदेशों की प्रख्यात यूनिवर्सिटी की खबरों को जगह दी जायेगी। एएमयू न्यूज डाॅट काॅम की लाॅचिंग पर प्र्रख्यात पत्रकार व सलाहकार सम्पादक बृज खंडेलवाल, सलाहकार सम्पादक व एएमयू के पूर्व कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर मो शब्बीर अहमद, सलाहकार सम्पादक धर्मेंद्र कुमार, आगरालीक्स के संपादक योगेंद्र दुबे, इग्नू अलीगढ़ के एआरडी डाॅ भानू प्रताप सिंह, एआरडी एमआर फेसल, एआर अवधेश कुमार पांडे, स्टेनो शिव भजन, आइआइएमटी, अलीगढ़ के सचिव पंकज महलवार, पूर्व सहायक भूलेख अधिकारी यादराम शर्मा, गौरव कुमार, हरीश कुमार, रवि चैहान ने बधाई दी।
Leave a comment