आगरालीक्स…आगरा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर अपनी मां का जन्मदिन मना रहे हैं. ताजमहल के बाद आज आगरा फोर्ट भी देखने पहुंचे…
आगरा में इस समय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ठहरे हुए हैं. वे यहां अपनी मां का जन्मदिन को स्पेशल मनाने के लिए अपने परिवार के सदस्यों के साथ आए हुए हैं. गुरुवार को उन्होंने जहां ताजमहल का दीदार किया तो वहीं आज वे आगरा किला को परिवार के साथ देखने के लिए पहुंचे. उनके साथ उनका गाइड भी मौजूद रहा. कांग्रेस नेता ने आगरा किलो के हर एक हिस्से को एक—एक कर देखा और उन्होंने गाइड से आगरा किला के इतिहास के बारे में भी जानकारी ली.

कांग्रेस नेता ने आगरा किला के दीवाने आम, दीवाने खास के इतिहास को भी जाना. वे यहां परिवार के साथ काफी खुश नजर आए उन्होंने आगरा किलो में जगह—जगह फोटो भी खिचंाए.