आगरालीक्स …आगरा में मंत्री के पुत्र की शादी, कुछ ऐसा हुआ कि मंत्री पुत्र बारात लेकर नहीं पहुंचे। श्रंगार किए दुल्हन, दूल्हे का इंतजार करती रही।

धर्मवीर प्रजापति प्रदेश सरकार में कारागर मंत्री हैं। खेड़ा हाजीपुर, खंदौली के रहने वाले हैं। उनके तीसरे बेटे दिलीप की शादी गांव मुड़ी जहांगीरपुर, आगरा जलेसर रोड से तय हुई थी। शुक्रवार को प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रतापति के बेटे दिलीप की शादी थी और खंदौली के माया वाटिका में शादी समारोह की तैयारियां चल रही थी। दुल्हन पक्ष सुबह से ही माया वाटिका में तैयारी में जुटे हुए थे, रात आठ बजे के बाद भी बारात के न आने पर दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष से फोन पर बात की, उन्हें बताया गया कि बारात अभी कुछ देर में ही पहुंच जाएगी लेकिन रात 10 बजे के बाद भी बारात नहीं पहुंची।
दूल्हा दिलीप की बिगड़ गई तबीयत
जब रात तक बारात नहीं पहुंची तो दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष से फोन पर बात की, उन्हें बताया गया कि दूल्हा दिलीप का ब्लड प्रेशर कम हो गया है, उसकी तबीयत बिगड़ गई है और अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।