नईदिल्लीलीक्स… आस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को 164 रन से हराकर श्रृंखला में बढ़त बनाई। लाबुशाने का दूसरी पारी में शतक।
वेस्ट इंडीज की टीम ने किया संघर्ष
आस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टेस्ट आस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 598 रन बनाकर पारी घोषित कर वेस्टइंडीज को खिलाया लेकिन वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 283 रन बनाकर आउट हो गई।
इंडीज के कप्तान ने अकेले लड़ी लडाई
आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में चार विकेट 182 रन बनाए और पारी घोषित कर इंडीज को चार सौ से ज्यादा रन बनाने की चुनौती दी। लेकिन वेस्टइंडीज की टीम 333 रन ही बना सकी। इंडीज की ओर से कप्तान ब्रेथवेट ने ही दो पारियों में संघर्ष किया।
लाबुशाने रहे प्लेयर ऑफ द मैच आस्ट्रेलिया के लाबुशाने को पहली पारी में दोहरा शतक और दूसरी पारी में नाबाद104 रन बनाने पर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।