नईदिल्लीलीक्स… भारत की पहले वनडे में बांग्लादेश के सामने निराशाजनक प्रदर्शन। बल्लेबाजी फिर फेल। कुलदीप को मौका। राहुल को विकेटकीपिंग।
बांग्लादेश टॉस जीतकर भारत को खिलाया
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे मैच खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन भारत की मुख्य टीम के बल्लेबाज बांग्लादेश की गेंदबाजी के आगे बेबस नजर आए।
शीर्षक्रम फिर फेल हुआ
भारत ने अपना पहला विकेट 23 रन के स्कोर पर खो दिया। शिखर धवन सात रन बनाकर चलते बने। रोहित शर्मा एक बार फिर जमने के बाद 27 रन पर आउट हुए। विराट कोहली भी 9 रन बनाकर आउट हो गए।
राहुल ने एक छोर को संभाला
विश्वकप में फ्लॉप रहे केएल राहुल एक छोर पर जमे हुए हैं, उनके साथ आए श्रेयस अय्यर 24 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद वाशिंगटन सुंदर 19,शहबाज अहमद शून्य और शार्दूल ठाकुर दो रन बनाकर आउट हो गए।
समाचार लिखे जाने तक भारत ने 35 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए थे। भारत का 250 के स्कोर तक पहुंचना भी मुश्किल नजर आ रहा है।