Saturday , 22 February 2025
Home आगरा Agra Nagar Nigam Election 2022: Mayor seat of Agra to Scheduled Caste woman…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Nagar Nigam Election 2022: Mayor seat of Agra to Scheduled Caste woman…#agranews

आगरालीक्स….आगरा की मेयर सीट इस बार महिला को. आरक्षण सूची जारी. जानिए मथुरा, अलीगढ़, झांसी और फिरोजाबाद में मेयर सीट पर आरक्षण सूची..

आगरा नगर निगम चुनाव को लेकर इस बार मेयर पद के लिए सीट महिला अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है. प्रशासन द्वारा इसकी घोषणा कर दी गई है. साथ ही मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़ आदि जिलों के लिए भी मेयर पद के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई है.

जानिए कहां से कॉन
आगरा नगर निगम — अनुसूचित जाति महिला
झांसी नगर निगम — अनुसूचित जाति
मथुरा, वृंदावन — अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
अलीगढ़ — अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
मेरठ — अन्य पिछड़ा वर्ग
प्रयागराज — अन्य पिछड़ा वर्ग

अयोध्या — महिला
सहारनपुर — महिला
मुरादाबाद — महिला
फिरोजाबाद — अनारक्षित
गाजियाबाद — अनारक्षित
लखनऊ — अनारक्षित
कानपुर — अनारक्षित
गोरखपुर — अनारक्षित
वाराणसी — अनारक्षित
बरेली — अनारक्षित
शाहजहांपुर — अनारक्षित

इस बार रोचक हो सकता है मुकाबला
आगरा नगर निगम में मेयर पद पर छह बार से कमल ही खिल रहा है. लेकिन इस बार निकाय चुनाव में रोचक मुकाबले की भी उम्मीद जताई जा रही है. नगर निगम चुनाव में मेयर पद इस बार महिला अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा सहित सपा, कांग्रेस और बसपा की ओर से मेयर पद के लिए किसे चुनाव लड़ाया जाएगा. इससे पहले नगर निगम वार्डों के लिए भी आरक्षण सूची जारी कर दी गई है.

जिले में 13 नगर निकाय हैं. इनमें एक नगर निगम है तो 7 नगर पंचायतें और 5 नगर पालिकाएं हैं. जनवरी के पहले सप्ताह में नगर निकाय की अधिसूचना जारी हो सकती है. जिला प्रशासन ने मतदाता सूची, मतदेय स्थल व ईवीएम की तैयारियां पूरी कर ली हैं. नगर निगम में ईवीएम के जरिए और नगर निकायों में मतपत्र से चुनाव होगा.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Tragic, three girl students of Agra died in an accident in Hathras…#agranews

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा की तीन छात्राओं की एक्सीडेंट में मौत. भाई के साथ...

टॉप न्यूज़

Agra News: A young man attempted suicide in love with a woman…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दो बच्चों की मां के प्रेम में पागल युवक देने...

बिगलीक्स

Agra News : Aanandi Bhero Bridge between Dayalbagh & Khandauli construction start from April 2025#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा से खंदौली 10 से 15 मिनट में...

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2025 : Brajesh Shandilaya perform today#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में ताजमहोत्सव में अब भीड़ बढ़ने लगी...

error: Content is protected !!