Monday , 19 October 2026
Home पॉलिटिक्स SP declare Rani Pakshalika Singh for Kheragarh & Ramnivas Sharma for Fatehpur Sikari constituency in Agra
पॉलिटिक्स

SP declare Rani Pakshalika Singh for Kheragarh & Ramnivas Sharma for Fatehpur Sikari constituency in Agra

294

आगरालीक्स ….आगरा में सपा ने दो और सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है, इन दोनों सीटों के साथ ही पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।
सपा ने खेरागढ विधानसभा से रानी पक्षालिका सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है, सपा सरकार के पूर्व मंत्री और बाह के विधायक अरिदमन सिंह की पत्नी पक्षालिका सिंह ने इससे पहले भी चुनाव लडा था, लेकिन हार गई थी। बाह और खेरागढ सीट पर ठाकुर वोट के साथ ही पिछडी जाति के वोट बैंक से अरिदमन सिंह और उनकी पत्नी पक्षालिका सिंह चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी घोषित की गई हैं। वहीं, फतेहपुर सीकरी विधानसभा से रामनिवास शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इस सीट पर दो बार से बसपा के सूरजपाल सिंह विधायक हैं। भाजपा ने अभी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इस सीट पर भाजपा से आधा दर्जन दावेदार चुनाव लडने के लिए लाइन में हैं।
उत्तर और दक्षिण का चुनाव होगा रोचक
उत्तर सीट से भाजपा छोडकर सपा में शामिल हुई डॉ कुंदनिका शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इस सीट पर भाजपा के जगन प्रसाद गर्ग चुनाव जीत रहे हैं, डॉ कुंदनिका शर्मा के चुनाव लडने से समीकरण बदलने लगे हैं। बसपा ने ज्ञानेंद्र गौतम को प्रत्याशी घोषित किया है, कांग्रेस से भी कई नामों की चर्चा है। वहीं, दक्षिण सीट से डॉ रोली तिवारी मिश्रा का टिकट काटकर पार्षद क्षमा जैन सक्सेना को प्रत्याशी घोषित किया है। इस सीट पर बसपा ने भी अपना प्रत्याशी बदल दिया था और बरकत अली की जगह जुल्लिफकार भुटटो को प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस से प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं हुई है।
सपा ने ग्रामीण विधानसभा से राकेश बघेल को प्रत्याशी घोषित किया है। वे फतेहाबाद के रहने वाले हैं, पिछले साल इस सीट से हेमलता दिवाकर सपा से चुनाव लडी थी, वे कुछ ही वोटों के अंतर से बसपा प्रत्याशी कालीचरण सुमन से चुनाव हार गई थी। इस बार भी सपा ने हेमलता दिवाकर को ग्रामीण विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन उन्होंने सपा छोडकर भाजपा ज्वाइन कर ली। अब इस सीट पर रोचक मुकाबला हो गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पॉलिटिक्स

MLC Election 2027: Chief Minister Yogi Adityanath is visiting Agra on Friday, October 16

आगरालीक्स…आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 16 अक्टूबर को आ रहे हैं....

पॉलिटिक्स

Agra News: RLD chief Jayant Chaudhary to hold a Vishal Swabhiman Jansabha in Jaingara, Agra tomorrow…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल रालोद प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की विशाल...

पॉलिटिक्स

Agra News: Rampratap Singh Chauhan from Agra has been elected unopposed as a Rajya Sabha MP…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के रामप्रताप सिंह चौहान निर्विरोध राज्यसभा सांसद बने. समर्थकों में जश्न...

agraleaksपॉलिटिक्स

Agra MLC Election: Candidates grabbed headlines with their unique style while filing nominations on Monday…#agranews

आगरालीक्स...देखें वीडियो, आगरा में एमएलसी चुनाव में नामांकन के लिए प्रत्याशियों का...

error: Content is protected !!