आगरालीक्स…आगरा का साफ्टवेयर इंजीनियर लापता. एटा में हजारा नहर के पास लावारिस खड़ी मिली कार.
आगरा का रहने वाला एक साफ्टवेयर इंजीनियर दो दिन से लापता है. सोमवार से उसकी कार लावारिस हालत में एटा के हजारा नहर के पास खड़ी हुई थी. मंगलवार शाम को कार की तलाशी ली गई तो उसके अंदर मिले लैपटॉप बैग, मोबाइल व अन्य डॉक्युमेंट्स के आधार पर आगरा के रहने वाले साफ्टवेयर इंजीनियर अंचल तिवारी के लापता होने की जानकारी हुई. चार दिसंबर से वह घर से गायब था.
एटा के थाना कोतवाली देहात स्थित जाबड़ा चौकी के पास हजारा नहर की पटरी पर सोमवार से एक कार खड़ी हुई थी. मंगलवार तक जब यह कार लावारिस हालत में खड़ी रही तो शाम को इसकी सूचना युवक पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शीशा तोड़कर कार के अंदर देखा तो उसमें लैपटॉप बैग, मोबाइल फोन, पेन कार्ड, आधार कार्ड और पर्स मिला. इनसे पता चला कि युवक का नाम अंचल तिवारी है और वह आगरा के गोविंद सिंह नगर का रहने वाला है. अंचल साफ्टवेयर इंजीनियर है.

कार मिलने के बाद युवक के चाचा ने कोतवाली देहात पुलिस को गुमशुदगी दर्ज करने के लिए तहरीर दी है. बड़ी बात ये है कि युवक 4 दिसंबर यानी चार दिन पहले से घर से चला गया है. परिजनों के अनुसार अंचल के पिता की चार माह पहले ही मौत हुई है जिसके बाद वह तनाव में रह रहा था. 4 दिसंबर को वह घर से निकला था लेकिन वापस नहीं पहुंचा जिसके बाद उसे तलाश किया गया लेकिन कोई जानकारी नहीं हुई. पुलिस अंचल तिवारी की तलाश कर रही है.