आगरालीक्स ….आगरा के चंबल सफारी में देश का दूसरा बर्ड फेस्टिवल दो से चार दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इससे पहले 26 से 27 नवंबर तक साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को आगरा के सर्किट हाउस में प्रमुख सचिव वन्य जीव संजीव सरन ने बताया कि दूसरा बर्ड फेस्टिवल पहले आयोजन से अच्छा होगा। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पक्षी विशेषज्ञ भाग लेंगे, जो प्रदेश में पाए जाने वाले पक्षियों पर मंथन करेंगे। चंबल सफारी में इस दौरान देश-विदेश की चिड़िया भी देखने को मिलेंगी। खासकर साइबेरियन बर्ड की यहां पर काफी संख्या होगी।
प्रमुख सचिव वन्य जीव संजीव सरन ने बताया कि यूपी में दूसरी बार भव्य स्तर पर बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस फेस्टिवल में प्रदेश में पाए जाने वाले दुर्लभ प्रजाति के पक्षियों के संबंध में जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही उनके संरक्षण पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फेस्टिवल में देश-विदेश के पक्षी विशेषज्ञ पक्षियों पर मंथन करके रिपोर्ट्स तैयार करेंगे। आगरा के बाह के जरार में चंबल सफारी में दो से चार दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।
लायन सफारी को दिया जा रहा विस्तार
लायन सफारी को विस्तार दिया जा रहा है, अब इसमें लेपर्ड, डियर सहित अन्य वन्य जीवों के लिए सफारी विकसित की जाएगी।
लायन सफारी से साइकिल रैली
लायन सफारी, इटावा से 26 से 27 नवंबर तक साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरूआत लायन सफारी, इटावा से होगी, पहले दिन जरार में स्टे होगा और रैली का 17 नवंबर को आगरा में समापन होगा।
पक्षियों के बीच जिंदगी का सुखद अनुभव
5 दिसंबर 2015 को बर्ड शुभारंभ करते हुए सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि फेस्टिवल का टीवी और मोबाइल की दुनिया से बाहर निकलकर जंगलों में पंक्षियों के बीच जिंदगी का सुखद अनुभव होता है। आगरा में इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल का ‘पर्यावरण से जुड़े प्रोग्राम्स के आयोजन को ज्यादा से ज्यादा करवाने की कोशिश की जाएगी। इस समय ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने की जरूरत है।” सीएम ने प्रदर्शनी को देखा, उन्होंने फेस्टिवल का शुभारंभ करने के बाद कहा, ”जहां बड़े-बड़े फेस्टिवल मनाए जा रहे हैं, वहां समाजवादी बर्ड फेस्टिवल मना रहे हैं। युवा तो बर्ड्स का महत्व अच्छी तरह से जानते होंगे, अगर उन्होंने फिल्म मैंने प्यार किया देखी होगी।” उन्होंने आगे बोलते हुए कहा, ”जो जितना पर्यावरण के करीब रहेगा, वह उतना ही खुश होगा। मैं मानता हूं कि घर में बैठकर टीवी देखने वालों से ज्यादा खुश बर्ड्स को देखने वाले होंगे।”
(इंटरनेट फोटो )
Leave a comment