आगरालीक्स …आगरा के सुल्तानगंज पुलिया फ्लाई ओवर के नीचे का रास्ता खोल दिया गया है, यह रास्ता 15 महीने से बंद था अब कमला नगर से सीधे पालीवाल पार्क रोड पर जा सकते हैं। अभी इसे ट्रायल के लिए खोला गया है। इस प्रयोग से यातायात पर असर नहीं पडता है तो इसे नियमित कर दिया जाएगा।
आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे को सिक्स लेन किया जा रहा है, इसके लिए जगह जगह फ्लाई ओवर बन रहे हैं। सुल्तानगंज पुलिया पर 26 जुलाई 2015 को फ्लाई ओवर के काम के लिए कमला नगर से पालीवाल पार्क वाले रास्ते को बंद कर दिया गया था। इससे लोगों को घूम कर आना पडता था, इससे जाम भी लगा रहता था। शुक्रवार को फ्लाई ओवर के नीचे का रास्ता खोल दिया गया, इस रास्ते से वाहन निकलने लगे हैं। अभी सुल्तानगंज पुलिया पर वाहनों का लोड अधिक है, इसके चलते यह ट्रायल के रूप में किया गया है।
बदल दिया था रास्ता
कमला नगर के लोगों ने फ्लाई ओवर के चलते अपना रास्ता ही बदल दिया था, तमाम लोग दयालबाग होकर भगवान टॉकीज होते ही जाते थे। वहीं, यमुना किनारा रोड पर जाने के लिए वाटर वक्र्स होते हुए जाते थे। इस रोड के खुलने से लोगों की समस्या कम होगी।
सुल्तानगंज और वाटरवक्र्स पर बढ रहा लोड
सुल्तानगंज चौराहे पर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है। अब दोनों तरफ सर्विस रोड पर वाहन चल रहे हैं। इससे वाहन का लोड बढने लगा है और जाम लगना शुरू हो गया है। इसी तरह वाटरवक्र्स चौराहे पर भी यही हाल है। इससे लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं।
Leave a comment