नईदिल्लीलीक्स…अमेरिका में भयंकर बर्फीले तूफान का कहर। कई शहरों में तापमान-50 डिग्री। बॉम्ब साइक्लोन से अब तक 34 लोगों की मौत।
हालात अंटार्टिका जैसे
अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर जारी है। दे के 20 करोड़ से ज्यादा लोगों का बुरा हाल हो गया है। सड़कों पर भारी बर्फ के चलते एंबुलेंस मरीजों तक नहीं पहुंच रही हैं। हालात अंटार्टिका जैसे हो गए हैं।
बिजली-पानी की व्यवस्था ठप
तूफान ले बिजली की लाइनों को नुकसान हुआ है। कई शहरों की बिजली ठप पड़ी है। कारोबारा ठप हो गया है। कनाडा में आठ फीट तक बर्फ जमी हुई है। अमेरिका में 12 हजार से ज्यादा उड़ानें रद कर दी गई हैं।