नईदिल्लीलीक्स… सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव बना हुआ है। वायदा बाजार में तेजी का रुख। जानें आज के रेट।
सर्राफाः सोने में मामूली तेजी, चांदी में कमी
सर्राफा बाजार में सोमवार को बाजार खुलने के बाद सोने की कीमत में कुछ बढ़ोत्तरी तो चांदी में कमी दर्ज की गई। 999 प्रतिशत शुद्धता का दस ग्राम सोना 54284 रुपये पर बना था। जो कि शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय से 110 रुपये ज्यादा है। 999 प्रतिशत शुद्धता की एक किलो चांदी 67,416 रुपये के भाव पर थी। इसमें 116 रुपये की कमी दर्ज की गई है।
वायदा बाजार में तेजी का रुख कायम
वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख बरकरार है। दस ग्राम सोना 54,467 रुपये पर दोपहर तक था, जबकि एक किलो चांदी की कीमत 69020 रुपये के भाव पर चल रही थी।
ज्वैलरी के 26-12-2022 के भाव
फाइन गोल्ड 999 5448 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 5317 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4848 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4413 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3514 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी चार्ज इसके अतिरिक्त रहेगा।