आगरालीक्स…पिता ने पाई पाई जोड़कर बेटी की शादी के लिए पैसे जुटाए. बेटी सारे पैसे और ज्वेलरी लेकर प्रेमी के साथ फरार…
अपनी बेटी की शादी के अरमानों को पाल रहे पिता के सपनों को चकनाचूर कर एक बेटी शादी से पहले ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. वह अपने साथ अपनी शादी के लिए पिता द्वारा जोड़े गए तीन लाख रुपये और ज्वैलरी भी साथ ले गई. परेशान पिता ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है.

ये है मामला
मामला कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र का मामला है. यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी तय की थी. जनवरी माह में शादी होनी है. घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं. पिता ने अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे और ज्वैलरी जोड़े लेकिन शादी से पहले ही बेटी ने अपने पिता के सपनों को चकनाचूर कर दिया और वह अपने प्रेमी के साथ तीन लाख रुपये और ज्वैलरी लेकर फरार हो गई.
परेशान पिता ने दी तहरीर
युवती के प्रेमी के साथ जाने पर पूरे परिवार में चिंता छा गई है. शादी की तैयारियां पर अचानक विराम लग गया है. पिता को पता चला कि उसकी बेटी प्रेमी अजय के साथ चली गई है. इस पर पिता ने अजय सहित छह लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है. पिता ने बताया कि शादी के लिए जमा की गई तीन लाख रुपये की रकम, अंगूठी, चेन झुमकी, चांदी की पायल आदि जेवर भी बेटी अपने साथ ले गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और युवती की तलाश की जा रही है.