आगरालीक्स…आगरा में नये साल से राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू करेंगे श्रीमद्भागवत कथा. नव वर्ष पर मिलेगा विश्व शांति, विश्व कल्याण और सामाजिक सरोकारों का संदेश
एक जनवरी से पीएस गार्डन रोहता पर होगी कथा
विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के तत्वावधान में विश्व शांति और विश्व कल्याण के मनोभाव से सामाजिक सरोकारों से जुड़ी श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन नववर्ष के पावन अवसर पर एक जनवरी से किया जाएगा। राष्ट्रीय संत पूज्य स्वामी चिन्मयानंद बापू (हरिद्वार) श्रीमद् भागवत कथा के अलौकिक ज्ञान की अमृत वर्षा करेंगे। कथा स्थल पर बुधवार को ट्रस्ट के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय निवासियों द्वारा कथा कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही दिव्य कथा के लिए आकर्षक पंडाल आकार लेने लगा।

जनसेवा में छिपा है धर्म का मर्म..
इस अवसर पर विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी और आगरा के प्रमुख समाजसेवी मुरारी लाल गोयल ने कहा कि जन सेवा में ही धर्म का मर्म छुपा है। इसी मनोभाव के साथ हर बार की तरह इस कथा में भी हर दिन समाज सेवा और राष्ट्रीय सरोकारों से जुड़े कई कार्य किए जाएंगे। इनमें पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, हेलमेट लगाओ जीवन बचाओ के साथ-साथ गौ माता पूजन और यमुना आरती का कार्यक्रम प्रमुख रूप से किया जाएगा।
कार्यालय उद्घाटन में यह रहे शामिल
विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी मुरारी लाल गोयल पेंट, ट्रस्टी सुमन गोयल, मुख्य यजमान विनोद गोयल, संगीता गोयल, विशिष्ट अतिथि दुर्गा प्रसाद, उमेश अग्रवाल, भगवानदास बंसल, रविंद्र सिंह, चौधरी प्रमोद उपाध्याय, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, विक्की लाल अग्रवाल, राकेश मंगल, हार्दिक गोयल, संजय सिंघल, ट्रस्टी तीरथ कुशवाह, सत्येंद्र पाराशर, दीपक मंगल, मुकेश मित्तल, मनोज गुप्ता, सुशील अग्रवाल, बंटी भाई, सौरभ उपाध्याय, हिमांशु अग्रवाल, राजू बघेल, सोनवीर आदि उपस्थित रहे।