आगरालीक्स ……आगरा में छा रहा घना कोहरा, डीएम के आदेश पर स्कूल दो दिन के लिए बंद, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम।
आगरा में सोमवार सुबह से ही घना कोहरा छाने के साथ शीतलहर चल रही है। सुबह सात बजे तक सन्नाटा पसरा हुआ है, लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में धूप निकलेगी, अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच सकता है।
चार डिग्री तक पहुंचेगा पारा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जनवरी के पहले सप्हात में सर्दी और बढ़ेगी। सुबह सुबह घना कोहरा छाएगा, न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंच सकता है। छह जनवरी का बाद घना कोहरा छाने की आशंका है।

कक्षा आठ तक के स्कूल दो दिन के लिए बंद
कोहरे और शीतलहर को देखते हुए डीएम नवनीत सिंह चहल के आदेश पर आगरा के कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड के स्कूल दो और तीन दिसंबर को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इनका सख्ती से पालन कराया जाएगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
02-Jan 7.0 20.0 Fog or Mist would occur in early morning
03-Jan 5.0 20.0 Fog or Mist would occur in early morning
04-Jan 5.0 19.0 Fog or Mist would occur in early morning
05-Jan 5.0 20.0 Fog or Mist would occur in early morning
06-Jan 4.0 19.0 Fog or Mist
07-Jan 4.0 18.0 Fog or Mist