आगरालीक्स …..आगरा में अब मिठाई की दुकानों से कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे, जानिए क्या है कारण। कैसे कोरोना से करें बचाव.

आगरा में कोरोना के दो केस मिल चुके हैं, चीन से अपने घर मारुति एस्टेट लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि हुई थी इसके बाद ताजमहल देखने आए अर्जेंटीना के पर्यटक की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से ताजमहल देखने आ रहे पर्यटक और होटलों में ठहरे विदेशी पर्यटकों की कोरोना की जांच कराई जा रही है। सैंपल लिए जा रहे हैं।
मिठाई की दुकानों से लिए जाएंगे सैंपल
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि शासन स्तर से मिली गाइडलाइन के अनुसार, अब मिठाई की दुकानों की स्क्रीनिंग और संदिग्धों के सैंपल लिए जाने हैं। मिठाई की दुकानों पर लोगों की भीड़ रहती है, यहां एक व्यक्ति के संक्रमित होने पर तमाम लोग कोरोना संक्रमित हो हैं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए यह कदम उठाया गया है।