नईदिल्लीलीक्स….. दिल्ली आ रही फ्लाइट में महिला यात्री पर पेशाब करने वाले युवक की तलाश, महिला यात्री के कपड़े, बैग, जूते पेशाब में भीगे, लुक आउट सर्कुलर जारी। जानें पूरा मामला.

एयर इंडिया की फ्लाइट 26 नवंबर को न्यूयार्क से दिल्ली आ रही थी, फ्लाइट में लंच के बाद लाइट बंद कर दी गई थी। इसी बीच एक युवक उठा, वह नशे में धुत था और महिला यात्री पर पेशाब करने लगा, पेशाब करने के बाद भी युवक वहां से नहीं हटा। एक यात्री ने उसे वहां से हटाया। महिला यात्री ने एयर इंडिया के चालक दल से इस पूरे मामले की शिकायत की, उन्होंने महिला यात्री के कपड़े, जूते पेशाब में भीग गए थे, उन्हें बदलवा दिया। उसे दूसरे कपड़े और चप्पल दे दी। सीट पर बैठने के लिए कहा, महिला यात्री ने गंदी सीट पर बैठने से इन्कार कर दिया।
एक घंटे बाद दोबारा सीट पर भेजा
महिला यात्री को क्रू टीम ने अपनी सीट पर बैठा लिया लेकिन एक घंटे बाद दोबारा उसी सीट पर बैठने के लिए कह दिया। पेशाब से गंदी हो चुकी सीट पर बेडसीट डाल दी गई थी। लेकिन सीट से बदबू आ रही थी और महिला यात्री ने इसका विरोध किया। उनके विरोध करने पर दोबारा एक चालक दल की सीट पर उन्हें बिठा दिया गया।
लुक आउट सर्कुलर किया गया जारी
इस मामले में पेशाब करने वाले युवक के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है, वह अभी नहीं मिला है, उसकी यात्रा पर 30 दिन के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। एयर इंडिया द्वारा आंतरिक कमेटी गठित कर चालक दल की भी जांच कराई जा रही है, उन्होंने कार्रवाई क्यों नहीं की। वहीं, डीजीसीए ने कहा है कि विमानन कंपनी के जो कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।