नईदिल्लीलीक्स… पाकिस्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के अंतिम दिन हार बचाने में जुटा। सरफराज व शकील ने संभाला जिम्मा।
पाकिस्तान हार बचाने को रहा है जूझ

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के अंतिम दिन पाकिस्तान हार बचाने के लिए जूझ रहा है। न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी चौथे दिन खेल खत्म होने से पहले 277 रन पांच विकेट पर घोषित कर कुल 318 रन बनाने की पाकिस्तान को चुनौती दी लेकिन पाकिस्तान के बल्लेबाज न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के आगे पस्त होते नजर आ रहे हैं।
पाक ने 80 रन पर गंवाए पांच विकेट गंवाए
पाकिस्तान ने लंच से पहले ही 80 रन पर पांच विकेट गंवा दिए, जिसमें शफीक शून्य इमामुल हक 12, हमजा शून्य, शान मसूद 35, बाबर आजम 27 रन बनाकर आउट हो गए।
सरफराज और शकील का जुझारू प्रदर्शन
समाचार लिखे जाने तक पाकिस्तान ने पांच विकेट पर 142 रन बना लिए थे। सरफराज अहमद 44 और शकील 18 रन न्यूजीलैंड की जीत में रोड़ा बनाकर खड़े हो गए हैं।
आस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे दिन का खेल खराब मौसम की भेंट चढ़ा
दूसरी ओर आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे दिन का खेल खराब मौसम की वजह से एक भी गेंद खेले बिना खत्म हो गया। आस्ट्रेलिया ने इस मैच में पहली पारी में चार विकेट पर 475 रन बना लिए हैं और उस्मान ख्वाजा 195 रन पर नाबाद हैं।