आगरालीक्स…आगरा में ‘स्मार्ट गर्ल टू बी हैप्पी टू बी स्ट्रॉंग’ पर हुई वर्कशॉप. बच्चियों को दिए सुरक्षा संबंधी जानकारी.
शनिवार को भारतीय जैन संघटना द्वारा बेटियों के सशक्तीकरण को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला ‘मेरी बेटी मेरी शान— स्मार्ट गर्ल टू बी हैप्पी टू बी स्ट्रांग’ का आयोजन कमला नगर के डी ब्लॉक स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर के संत निलय में किया गया. जिसमें BJS के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोज जैन ने कहा कि यह कर्यक्रम आज की बेटियों में सुरक्षा, आत्मविश्वास एवं स्वाबलंबी बनाने का कार्यक्रम है. प्रशिक्षक दिल्ली से आए अरुण जैन ने बताया की बच्चियों में आजकल मां-बाप को लेकर दूरी बनी रहती है और वह मां-बाप अपने बच्चों के बीच में सामंजस्य नहीं बना पाते हैं. ऐसे ही संवेदनशील विषयों पर यह कार्यक्रम भारतीय जैन संघटना के द्वारा बहुत सोच समझकर बनाया गया है.

दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कल शुक्रवार को राग रंग नाद अकेडमी के सहयोग से हुआ. इस कार्यशाला में 30 से ज्यादा बेटियों ने भाग लिया और इस बदलते हुए जीवन में सामान्य से बदलते हुए अपने आप को आगे बढ़ने के रास्ते को जाना. कार्यक्रम के दूसरे दिन का सेशन माता पिता के साथ भी था, जिसमे उनका उनकी बेटियों के साथ उन सभी विषयों के ऊपर बातचीत की जाती है जिससे उनके बीच की दूरी कम हो व सामंजस्य बन सके. कार्यक्रम में विशेष तौर पर मनोज जैन एवं BJS राज्य अध्यक्ष मुकेश जी जैन (ओसवाल ब्लिकेशंस), चार्ल्स क्लेरेंस, कामिनी शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन जिला अध्यक्ष शैलेंद्र जैन एवं जिला महामंत्री अंकेश जैन ने किया। विशेष सहयोग प्रदीप जैन (PNC), मनोज जैन एवं मुकेश जैन ओसवाल एवं सहयोग दीपाली सिंह, मनीष राय, कुमार मंगलम (राज्य महामंत्री), मंशु जैन, अतिशय जैन, संजीव जैन नरेश जैन, अनिल जैन FCI, अनिल जैन रईस, शानू का रहा.