आगरालीक्स…आगरा में हवन पूजन के साथ पावन श्रीमद्भागवत कथा का आगरा में विराम.भंडारे में उमड़ी भीड़
विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट आगरा इकाई/द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आज पीएस गार्डन ग्वालियर रोड रोहता पर पूज्य बापूजी चिन्मयानंद महाराज जी के मुखारबिंद से आगरा की धरा पर नए वर्ष में 1 जनवरी से श्रीमद्भागवत कथा की गंगा बही थी, जिसका सभी धर्मप्रेमियों ने हजारों की संख्या में रसपान किया, आज रविवार को पावन कथा का विराम हवन पूजन व भंडारे के साथ हुआ. ज्ञातव्य हो कि ग्वालियर रोड क्षेत्र में प्रथम बार इस भव्य आयोजन में माताओं बहिनों के द्वारा 2100 कलश उठाये गए हैं, इस भव्य आयोजन में पी एस गार्डन के रविन्द्र चौधरी द्वारा पूरे भागवत कथा के आयोजन में सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को भगवान के चरणों में समर्पित किया जिनको पूरी कार्यकारिणी व विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट ने सम्मानित किया व आभार प्रकट किया.

कथा के विराम दिवस पर सुबह से ही पांडाल में माताओं बहिनों ने पूरी आस्था व तन्मयता से यज्ञ में भाग लिया व अपने पवित्र कलश प्राप्त कर विशाल भंडारे का आनंद लिया. विश्व कल्याण मिशन के मैनेजिंग ट्रस्टी मुरारीलाल गोयल तथा सुमन गोयल ने सभी सहयोगियों को पी एस गार्डन के रविन्द्र चौधरी के साथ पीत पटका व सम्मान पत्र से सम्मानित किया. मुख्य यजमान विनोद गोयल, संगीता गोयल, सर्वव्यवस्था प्रमुख भिक्की लाल अग्रवाल, अविचल वर्मा, सुनीता, दिव्यांशु, चर्चित व विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के सभी ट्रस्टीयों का आभार जताया.