आगरालीक्स…आगरा के शिक्षक अशोक कुमार को नेपाल में मिला इंटरनेशनल एजुकेशन अवार्ड 2023. लुम्बिनी प्रदेश (नेपाल) के राज्यपाल ने किया सम्मानित
बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया और लुम्बिनी बौद्ध विश्वविद्यालय नेपाल के द्वारा दो दिवसीय इंटरनेशनल एजुकेशनल कॉन्फ्रेंस एण्ड इंटरनेशनल एजुकेशनल अवार्ड सेरेमनी लुम्बनी, नेपाल कार्यक्रम का आयोजन 6 व 7 जनवरी 2023 को लुम्बनी बुद्धिष्ट विश्वविद्यालय लुम्बनी, नेपाल में संपन्न हुआ, जिसमें आगरा के अशोक कुमार (सहायक अध्यापक) उ. प्रा. वि. भाकर( कंपोजिट ) खेरागढ़ आगरा सहित भारत के 128 नवाचारी शिक्षकों को इंटरनेशनल एजुकेशन अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया.

लुम्बिनी प्रदेश (नेपाल ) के राज्यपाल अमिक शेरचन ने उन्हें शाल, प्रमाण -पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ. हृदय रत्न बजराचार्य कुलपति लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय ने की तथा संचालन डॉ. राजेश शर्मा अध्यक्ष बेसिक एजुकेशन मूमेंट ऑफ इण्डिया ने किया. कार्यक्रम में कल्पना, डिप्टी मेयर लुम्बिनी संस्कृति विभाग, विधायक -चन्र्दकेश गुप्ता, लुम्बिनी प्रदेश शिक्षा मन्त्री वसहुद्दिन खान, लुम्बिनी साँनपा उपाध्यक्ष -कल्पना हरिजन जीलुम्बिनी विकासकाेष उपाध्यक्ष – भंते अवधेश कुमार त्रिपाठी रहे.