Friday , 4 September 2026
Home आगरा Behavior scientist Dr. Naveen Gupta gives tips to make the workplace enjoyable for the employees…#agranews
आगराटॉप न्यूज़हेल्थ

Behavior scientist Dr. Naveen Gupta gives tips to make the workplace enjoyable for the employees…#agranews

239

आगरालीक्स…नकारात्मकता से भरा माहौल भरोसे और संचार में दरार लाता है, बिहेवियर साइंटिस्ट डाॅ. नवीन गुप्ता ने वो गुण बताए जिससे सहकर्मी टांग खिंचाई नहीं करेंगे, एक-दूसरे को नीचा नहीं दिखाएंगे, कार्यस्थल आनंदित करेगा

आगरा में बिहेवियर साइंटिस्ट डाॅ. नवीन गुप्ता ने हिन्दुस्तान इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर स्टडीज (एचआईएमसीएस), हिंदुस्तान कॉलेज, आनंद कॉलेज के एंपलाईज को कार्यस्थल को आनंदित बनाने वाले मंत्र दिए। कहा कि उन्नति और सफलता सब चाहते हैं लेकिन इसके लिए किसी को नीचा दिखाना, भेदभाव करना, जलन, ईर्ष्या या नफरत की भावना रखना जरूरी नहीं है।

दरअसल नेशनल चैंबर्स आफ इंडस्ट्रीज एंड काॅमर्स आगरा के सहयोग से संस्थान में स्टाफ डवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया गया था। इसमें एचआईएमसीएस के निदेशक और बिहेवियर साइंटिस्ट डाॅ. नवीन गुप्ता ने कर्मचारियों को स्वयं को मोटिवेट करने के टिप्स दिए। कहा कि कार्यस्थल को आनंदित बनाना कर्मचारी और कंपनी दोनों के हित में होता है। प्राइवेट कंपनी हो या सरकारी दफ्तर, वहां तरक्की ज्यादा समय तक काम करने से नहीं होती बल्कि कर्मचारियों और अधिकारियों में काम के प्रति समर्पण, अपनत्व, सकारात्मक भावना, सोच, बिना एक-दूसरे को नीचा दिखाए सभी की भागीदारी, साझीदारी व सहयोग से होती है। इसके विपरीत कार्यस्थल का नकारात्मक माहौल जैसे चुगली करना, एक-दूसरे को नीचा दिखाना, टांग-खिंचाई करते रहना, लड़ाई-झगड़े का माहौल रखना, ईर्ष्या, जलन या नफरत का भाव रखना न तो कंपनी के हित में होता है और न ही वहां काम करने वालों के हित में।

वैज्ञानिक कारणों की ओर इशारा करते हुए डाॅ. गुप्ता ने कहा कि किसी साथी पर जब हम गुस्सा होते हैं तो शरीर में एड्रेनालाइन और काॅर्टिसोल नामक हार्मोन रिलीज होने लगते हैं जो हमसे बुरा काम करा सकते हैं। इसलिए हमें इस तरह की भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए और कार्यस्थल को सुंदर व आनंदित करने वाला वातावरण प्रदान करना चाहिए। नेशनल चंैबर आॅफ इंडस्ट्रीज एंड काॅमर्स आगरा के अध्यक्ष शलभ शर्मा ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, स्कूल-काॅलेजों में होना जरूरी हैं इसलिए वे इसकी सिफारिश करते हैं कि आगरा के अन्य प्रतिष्ठान भी आगे आएं। अपने यहां यह कार्यशालाएं आयोजित कराने के लिए वे डाॅ. नवीन गुप्ता से मदद भी ले सकते हैं। काम करने के एटीट्यूट में परिवर्तन और सकारात्मक सोच से बहुत सारे व्यवसाय-धंधे, कंपनी, प्रतिष्ठान उपर उठ सकते हैं और यह एक छोटी सी दिखने वाली पहल बड़ा इकोनोमिक परिवर्तन भी ला सकती है। इसी तरह शहर से राज्य और राज्य से देशों की अर्थव्यवस्था में सुधार और विकास हो सकता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

‘Balkrishna’ Fancy Dress Competition Held at Shyamalal Saraswati Vidya Mandir

आगरालीक्स….आगरा में 50 बालकृष्ण ने अपनी लीलाओं का किया अनूठा प्रदर्शन. श्यामलाल...

आगरा

Agra News: Janmashtami fair held at Shri Babu Lal Goyal Saraswati Vidya Mandir, Agra

आगरालीक्स…आगरा के श्री बाबू लाल गोयल सरस्वती विद्या मन्दिर में लगा जन्माष्टमी...

आगरा

Agra News: New Executive Committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी. अनिल जिंदल फिर...

आगरा

Agr News: Administrative officials visited Agra’s Bhavna Estate to inspect the preparations for the upcoming Janakpuri 2026 event…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सज रही जनकपुरी 2026 की तैयारियों को...

error: Content is protected !!