आगरालीक्स…आगरा को शीतलहर व ठंड से मिलेगी राहत. इस तारीख से बदलेगा मौसम, तापमान में होगी बढ़ोतरी…जानें मौसम का पूरा अपडेट
आगरा में दो दिन से धूप निकल रही है जिसके कारण लोगों को दोपहर में ठंड से राहत मिल रही हैं लेकिन इसके बावजूद शाम को चल रही शीतलहर और सुबह घना कोहरा अभी भी जारी है. जिसके कारण तापमान अभी भी सामान्य से कम है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा और ये भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है.

हालांकि मौसम विभाग ने आगरा को शीतलहर और ठंड से राहत मिलने के संकेत दिए हैं. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी और लोगों को ठंड से राहत मिलेगी. 13 जनवरी से आसमान पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.