Tuesday , 16 June 2026
Home आगरा Agra News: National Chamber wrote a letter to the DM – a conspiracy to defame the sweets seller…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: National Chamber wrote a letter to the DM – a conspiracy to defame the sweets seller…#agranews

188

आगरालीक्स…आगरा में ‘जलेबी में कीड़ा’ के मामले में नेशनल चैंबर ने डीएम को लिखा पत्र. लिखा—षड्यंत्र के तहत स्वीट्स विक्रेता को बदनाम करने की साजिश

आगरा के बड़े स्वीट्स विक्रेता के यहां जलेबी में कीड़े निकलने के आरोप पर नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स ने डीएम को पत्र लिखकर स्वीट्स विक्रेता को षड्यंत्र के तहत बदनाम करने की बात कही है. जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र के अनुसार नेशनल चैंबर का कहना है कि 7 जनवरी को दोपहर लगभग 12 बजकर 45 मिनट पर कुछ षड्यंत्रकारी ने हमारे सदस्य जीएमबी स्वीट्स जीवनी मंडी को बदनाम करने का षड्यंत्र रचा था. जीएमबी स्वीट्स के मालिक विकास गोयल का कहना है कि रिषभ शुक्ला, आकाश दीक्षित व एक अन्य आरोपी बाहर से दोने में जलेबी लेकर आए जो आकार व डिजाइन में हमारे द्वारा निर्मित जलेबी से अलग थी तथा कहने लगे कि इस जलेबी में गिडार यानी मटर का कीड़ा है. तीनों आरोपी दुकान के सामने फोटोग्राफी करके वीडियो बनाने लगे. यही नहीं उन लोगों ने दुकान में अंदर आकर झगड़ा किया और कहने लगे कि आपकी सब्जी में गिडार निकली है और फिर कहने लगे कि जलेबी में निकली है.

चैंबर द्वारा डीएम को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि उपरोक्त तीनों ने हमारे सदस्य से न कोई नाश्ता खरीदा और न कोई रसीद दिखा पाए. स्टाफ के साथ गाली गलौज व अभद्रता करने पर उन्हें रोका तो धमकी देकर चले गए. आज सोमवार को तीनों आरोपी फिर से प्रतिष्ठान पर पहुंचे और एक संगठन के साथ हंगामा करने लगे. इस मामले में आगरा स्वीट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने चैंबर को पत्र लिखा. पत्र के माध्यम से डीएम से अपील की गई है कि षड्यंत्रकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए जिससे कि हमारे सदस्य की सुरक्षा व शाखा प्रभावित न हो और ऐसी घटना दोबारा घटित न हो.

बता दें कि आगरा के जीवनीमंडी में जीएमबी स्वीटस है. यहां शनिवार दोपहर में आकाश दीक्षित जीएमबी स्वीटस पर पहुंचे, आरोप लगाया कि जलेबी में कीड़ा है, इसे लेकर उन्होंने हंगामा भी किया. काफी देर तक हंगामा चलता रहा. एफएसडीए की टीम भी पहुंच गई. टीम ने जीएमबी स्वीटस से सैंपल लिए हैं, टीम का कहना था कि सैंपल की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: ‘Gandhar Valay Vidhan’ commenced at the Shanti Sabhagar in Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के शांति सभागार में शुरू हुआ गणधर वलय विधान. पहले दिन...

आगरा

Agra Live News: Metro services to ISBT in Agra are set to launch soon; preparations are in the final stages…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जल्द आईएसबीटी तक शुरू होने जा रही है मेट्रो. तैयारियां...

आगरा

Agra Live News: Rakesh Agarwal’s eye donation will light up two lives shrouded in darkness…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में राकेश अग्रवाल के नेत्रदान से दो अंधकारमय जिंदगियां होेंगी रोशन....

आगरा

Agra Live News: Govardhan Puja festival celebrated with devotion at Agra’s Mathuradhish Temple…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के मथुराधीश मंदिर में भक्तिभाव से मना गोवर्धन पूजा उत्सव. पुरुषोत्तम...

error: Content is protected !!