मथुरालीक्स…. आगरा दिल्ली हाईवे पर कोहरे के कारण एक के बाद एक छह वाहन टकराए, कॉलेज की बस के टकराने ने छात्र छात्राएं घायल।

आगरा में मंगलवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ था। सुबह आगरा दिल्ली हाईवे पर फरह के पास ट्रक में बस ने टक्कर मार दी, बस के पीछे पांच वाहन और चल रहे थे। अचानक से बस के ट्रक से टकराने के बाद पीछे से आ रहे वाहन भी एक दूसरे में टकराने लगे। कुछ ही देर में एक के बाद एक छह वाहन आपस में टकरा गए।
12 लोग हुए घायल
आगरा दिल्ली हाईवे पर छह वाहन टकराने के बाद स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में लग गए। इसमें से एक बस जीएलए के छात्रों को लेकर जा रही थी। स्थानीय लोगों ने बस और वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं।
हाईवे पर लगा जाम
सुबह सुबह वाहनों के टकराने से आगरा दिल्ली हाईवे पर लंबा जाम लग गया। कोहरे के चलते वाहन रेंग रेंग कर चले।