आगरालीक्स…आगरा में ठंडी हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी. तापमान 5 डिग्री सेल्सियस. कल हैं बारिश के चांस..जानिए आने वाले दिनों का मौसम अपडेट
आगरा में तीन दिन से निकल रही धूप ने लोगों को सर्दी से काफी राहत दी लेकिन मंगलवार रात से चल रही ठंडी हवाओं ने एक बार फिर से लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी. बुधवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा. लगभग 11 बजे तक कोहरे का प्रभाव देखा गया लेकिन इसके बाद धूप निकली लेकिन ठंडी हवाओं के कारण धूप का तेज भी ज्यादा महसूस नहीं हो रहा था. दिनभर चली ठंडी हवाओं से शाम को भी एकाएक सर्दी बढ़ गई. इसका असर तापमान पर भी पड़ा. दो दिन से बढ़ रहा तापमान आज एक बार फिर से कम हो गया.

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया औ ये भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा में बारिश के आसार हैं. इसके अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी लेकिन 15 जनवरी से फिर से लोगों को शीतलहर और कोहरे के कारण ठंड का सामना करना पड़ सकता है.