आगरालीक्स …..आगरा में ज्वैलर की कोठी में घुसे पांच छह युवक, अपने साथ लाए सिलेंडर से दरवाजा तोड़ दिया, पूछा कहां हैं लड़कियां, जानें पूरा मामला।

आगरा के राजपुर चुंगी में संजय गुप्ता की साक्षी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है, पहली मंजिल पर परिवार रहता है। बुधवार दोपहर 12 बजे संजय गुप्ता दुकान पर बैठे हुए थे, पहली मंजिल पर जाने के लिए दुकान के बगल में सीढ़ियां हैं। दुकान पर सीसीटीवी भी लगा हुआ है। संजय गुप्ता ने सीसीटीवी में देखा कि पांच छह लोग सीढ़ियों से पहली मंजिल पर जा रहे हैं, पहली मंजिल पर उनकी पत्नी उमा गुप्ता अकेली थी। उन्होंने दो कर्मचारियों को भेजा, कर्मचारी पहली मंजिल पर पहुंचे, वहां दो युवक सिलेंडर से गेट तोड़ रहे थे, उन्होंने विरोध किया तो पुलिस वाला बताते हुए धमकी दी।
कहां हैं लड़कियां
उमा गुप्ता का कहना है कि एक के बाद एक कमरे को उन्होंने चेक किया, पूछने लगे कि लड़कियां कहां हैं। उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर स्थानीय लोग आने लगे, एक एक कर सभी चले गए।
साइबर सेल ने फर्जी कॉल सेंटर की सूचना पर मारा था छापा
सूचना पर इंस्पेक्टर सदर भी मौके पर पहुंच गया। उन्होंने छानबीन के बाद बताया कि फर्जी कॉल सेंटर की सूचना पर साइबर सेल ने छापा मारा था, इलाके में फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है, लेकिन लॉकेशन गलत हो गई।