आगरालीक्स ..(वीडियो).. ताजमहल घूमने आए विदेशी पर्यटक को दिव्यांग पत्नी को गोद में लेकर 22 सीढ़ियां चढ़नी और उतरनी पड़ी, कहा दुनिया के टॉप मान्यूमेंट में से एक ताजमहल पर व्हीलचेयर और रैंप क्यों नहीं।
छह जनवरी 2023 को न्यूयार्क अमेरिका में रहने वाले डाटा कंपनी में इंजीनियर एडम वॉकर ने टवीट किया है, एडम वॉकर की पत्नी भारतीय मूल की हैं और केरल की रहने वाली हैं, वे अपने साले और सहलज के साथ ताजमहल घूमने आए थे। उनकी सहलज दिव्यांग हैं। ताजमहल मुख्य मकबरे पर जाने के लिए सीढ़ियां हैं, दिव्यांग पर्यटकों के लिए न रैंप की व्यवस्था है और न व्हीलचेयर हैं।
गोद में लेकर 22 सीढ़िया चढ़नी और उतरनी पड़ी
एडम वॉकर द्वारा किए गए टवीट में कहा है कि दुनिया के टॉप मान्यूमेंट में से एक ताजमहल के मुख्य मकबरे पर पर दिव्यांग के लिए व्हीलचेयर ले जाने की व्यवस्था नहीं है, रैंप भी नहीं है। इसलिए मेरे साले को दिव्यांग पत्नी को गोद में लेकर 22 सीढ़ियां चढ़नी और उतरनी पड़ी।
देखा जा रहा वीडियो
एडम वॉकर द्वारा वीडियो भी टवीट के साथ अपलोड किया है। इसे करीब 50 हजार लोग देख चुके हैं। इस पर कमेंट भी कर रहे हैं।
ये है कहना
अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल का मीडिया से कहना है कि यह प्रकरण संज्ञान में नहीं है, ताजमहल सहित किसी भी स्मारक में मॉर्डन निर्माण या मूल इमारत से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है।